Advertisement
साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी होंगे सम्मानित
रांची : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच 17 दिसंबर को स्वर्ण जयंती उत्सव मनायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्यों को कार्यों की जवाबदेही दी गयी है. सभी अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना में जुट गये हैं. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार सहित स्थानीय […]
रांची : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच 17 दिसंबर को स्वर्ण जयंती उत्सव मनायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्यों को कार्यों की जवाबदेही दी गयी है. सभी अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना में जुट गये हैं.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार सहित स्थानीय साहित्यकार व संस्कृति कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा. जनजातीय भाषा के 11 विद्वान भी सम्मानित होंगे.
जो 12 स्थानीय साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी सम्मानित होंगे, उनमें डॉ श्रवण कुमार गोस्वामी, डॉ अशोक प्रियदर्शी, हैरत फर्रुखाबादी, डॉ ऋता शुक्ला, डॉ माया प्रसाद, डॉ शिव शंकर मिश्रा, डॉ त्रिपुरारि शरण श्रीवास्तव, शिव नारायण निर्मोही, कांति रानी श्रीवास्तव, विपुल नायक, सुरेंद्र पाठक व राजेश कुमार गौतम शामिल हैं. यह जानकारी मंच के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश ने दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement