27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : 17 वर्ष में दूसरी बार महिला विधायक को सम्मान

विधानसभा. अन्नपूर्णा वर्ष 2005 में बनीं थीं उत्कृष्ट विधायक, रघुवर को भी मिला है सम्मान रांची : राज्य गठन के 17 वर्षों में दूसरी बार किसी महिला विधायक को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला है. सिमडेगा विधायक विमला प्रधान से पहले वर्ष 2005 में अन्नपूर्णा देवी का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया गया […]

विधानसभा. अन्नपूर्णा वर्ष 2005 में बनीं थीं उत्कृष्ट विधायक, रघुवर को भी मिला है सम्मान
रांची : राज्य गठन के 17 वर्षों में दूसरी बार किसी महिला विधायक को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला है. सिमडेगा विधायक विमला प्रधान से पहले वर्ष 2005 में अन्नपूर्णा देवी का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया गया था़ राज्य गठन के बाद स्पीकर इंदर सिंह नामधारी के कार्यकाल में उत्कृष्ट विधायक और बेहतर कार्य के लिए विधानसभा कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत की गयी़
सीपीआइ के नाला से विधायक रहे विश्वेश्वर खां को पहली बार वर्ष 2001 में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला था. पिछले वर्ष 2016 मेें स्टीफन मरांडी का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया गया था. मुख्यमंत्री रघुवर दास भी वर्ष 2012 में उत्कृष्ट विधायक रहे है़ं पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी का भी चयन वर्ष 2008 में उत्कृष्ट विधायक के लिए किया गया था़
स्व विश्वेश्वर खां बने थे पहले उत्कृष्ट विधायक, पिछले वर्ष स्टीफन का हुआ था चयन
विश्वेश्वर खां : 2001
हेमलाल मुर्मू : 2002
राजेंद्र सिंह : 2003
लोकनाथ महतो : 2004
अन्नपूर्णा देवी : 2005
राधाकृष्ण किशोर : 2006
पशुपति नाथ सिंह : 2007
इंदर सिंह नामधारी : 2008
जर्नादन पासवान : 2010
माधव लाल सिंह : 2011
रघुवर दास : 2012
लोबिन हेंब्रम : 2013
प्रदीप यादव : 2015
स्टीफन मरांडी : 2016
आधी आबादी का सम्मान : निर्भय
रांची. चयन समिति के सदस्य निर्भय शाहबादी ने उत्कृष्ट विधायक के चयन की जानकारी देते हुए कहा है कि विमला प्रधान का चयन आधी आबादी का सम्मान है. चयन समिति के सभी सदस्यों ने प्रमंडलवार समीक्षा की. इसमें पाया गया कि राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में दक्षिणी छोटानागपुर के किसी भी सदस्य को अभी तक उत्कृष्ट विधायक का सम्मान नहीं मिला है़ समिति ने सर्वसम्मति से दक्षिणी छोटानागपुर के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक विमला प्रधान का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में किया. श्री शाहबादी ने कहा कि विमला प्रधान मंत्री रहीं है़ं उनका विधायी कार्य बेहतर रहा है़ वहसत्र में अपनी बात पूरी शालीनता के साथ रखती है़ं विधायी कार्य में उनके योगदान और अनुभव को देखते हुए उनका चयन किया गया है़
भाजपा के मुख्य सचेतक किशोर ने दी बधाई
रांची. भाजपा के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने उत्कृष्ट विधायक के लिए चयनित विमला प्रधान को बधाई दी है़ श्री किशोर ने कहा कि विमला प्रधान ने संसदीय कार्य व्यवहार में हमेशा मर्यादा का पालन किया है़ सदन के अंदर विषय वस्तु को पूरी गंभीरता की साथ रखती हैं. उन्होंने संसदीय व्यवस्था कायम रखने में हमेशा अासन का सहयोग किया है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें