22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डॉ अजय बने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हटा दिया गया है. उनकी जगह राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता सह पूर्व आइपीएस अजय कुमार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं विधायक दल का नेता विधायक आलमगीर आलम को बनाया गया है. क्षेत्रीय संयोजक मंडली में रमा खलखो, अशोक चौधरी, […]

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हटा दिया गया है. उनकी जगह राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता सह पूर्व आइपीएस अजय कुमार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं विधायक दल का नेता विधायक आलमगीर आलम को बनाया गया है. क्षेत्रीय संयोजक मंडली में रमा खलखो, अशोक चौधरी, कमलेश महतो, सुल्तान अहमद व भीम कुमार को शामिल किया गया है.
इस संबंध में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी के स्तर से पत्र जारी किया गया है. नये कमेटी को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी भी मिल गयी है.

वहीं कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रहेंगे. इस कमेटी में राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुखदेव भगत, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे, मन्ना मल्लिक, गीताश्री उरांव, दुलाल भुइयां और बन्ना गुप्ता सदस्य बनाये गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें