Advertisement
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया बिरसा मुंडा को नमन
बिरसा मुंडा की जयंती : राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर अमर शहीद बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया. अपने रांची प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने बुधवार को बिरसा चौक स्थित शहीद […]
बिरसा मुंडा की जयंती : राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि
रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर अमर शहीद बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया. अपने रांची प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने बुधवार को बिरसा चौक स्थित शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन भी किया.
दिन के 11:07 बजे राष्ट्रपति का काफिला बिरसा चौक पहुंचा. उनके साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी थे. बिरसा चौक पहुंचने पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति का औपचारिक अभिनंदन किया. समारोह स्थल पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उलीहातू के डोंबारीबुरू से लायी गयी मिट्टी का घड़ा राष्ट्रपति को समर्पित किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, विधायक शिव शंकर उरांव, प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, विधायक गंगोत्री कुजूर, विधायक हरे कृष्ण सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के रांची आगमन पर उन्हें बधाई दी.
रांची : कुड़ुख भाषा के प्राध्यापक रहे रिक्शा चालक प्रोफेसर एडवर्ड कुजूर ने बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके साथ टीएसी सदस्य रतन तिर्की भी थे. प्रोफेसर एडवर्ड कुजूर ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से अनुरोध किया कि उनकी तरह कई और शिक्षक भी हैं, जो बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे है़
सरकार उनकी सुधि ले़ उन्होंने कहा कि उन्हें जनजातीय विभाग में आमंत्रित शिक्षक के रूप में कुड़ुख भाषा पढ़ाने की अनुमति दी जाये. प्रोफेसर एडवर्ड कुजूर ने 1986 से 1993 तक जेएन काॅलेज धुर्वा में कुड़ुख भाषा पढ़ायी़ 1993 के बाद उन्हें हटा दिया गया, जबकि पद सृजित हो चुका था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement