22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नोटबंदी के खिलाफ आठ को सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस नेता

रांची : नोटबंदी के एक वर्ष पूरे हाेने पर आठ नवंबर को कांग्रेसी सड़क पर उतरेंगे़ पांच प्रमंडल में धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा़ रांची में छोटानागपुर प्रमंडल के साथ-साथ हजारीबाग और रामगढ़ के कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे़ साथ ही दुमका, जमशेदपुर, धनबाद और पलामू में नोटबंदी के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रदेश प्रभारी […]

रांची : नोटबंदी के एक वर्ष पूरे हाेने पर आठ नवंबर को कांग्रेसी सड़क पर उतरेंगे़ पांच प्रमंडल में धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा़ रांची में छोटानागपुर प्रमंडल के साथ-साथ हजारीबाग और रामगढ़ के कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे़ साथ ही दुमका, जमशेदपुर, धनबाद और पलामू में नोटबंदी के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रांची में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे़.
करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये : रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने राज्य भर और दक्षिणी छोटानागपुर में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की़ कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गयी़ कार्यक्रम के समन्वय के लिए बनाये गये को-ऑर्डिनेटर से तैयारी के बाबत जानकारी ली. श्री भगत ने कहा कि नोटबंदी से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है, बल्कि करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये़ युवाओं के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गयी़.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को संगठित लूट की संज्ञा दी थी़ इससे चंद घरानों को लाभ पहुंचाया गया़ उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के लोगों से क्षमा मांगनी चाहिए. महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि आज की बैठक में यह तय किया गया कि रांची में आहूत धरना एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम राजभवन के समक्ष आयोजित किया जायेगा़ बैठक में आलोक दुबे, शशिभूषण राय, डॉ राजेश गुप्ता, ज्योति सिंह मथारू, रवींद्र सिंह, राजीव रंजन, सुनील सिंह, अजय शर्मा, शाहिद अहमद बेलू, जिलाध्यक्ष रमा खलखो आदि शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें