27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प

सिल्ली: झारखंड कुरमी समाज के तत्वावधान में रविवार को पतराहातू के स्कूल मैदान में कुरमी महारैली का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. कुरमाली भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि राज्य के मंत्री, सांसद व विधायक रह चुके कुरमी नेताओं ने समय-समय […]

सिल्ली: झारखंड कुरमी समाज के तत्वावधान में रविवार को पतराहातू के स्कूल मैदान में कुरमी महारैली का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. कुरमाली भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि राज्य के मंत्री, सांसद व विधायक रह चुके कुरमी नेताओं ने समय-समय पर समाज के हक की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी है. हम शिक्षित बनें. एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ें.

सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि राज्य के निर्माण में रघुनाथ महतो, निर्मल महतो जैसे कुरमी नेताओं का योगदान रहा है बावजूद सरकार ने कुरमियों को ठगने का काम किया है. रैली को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, डॉ धनेश्वर महतो, जिप सदस्य वीणा देवी, शीतल ओहदार, बानी सिंह महतो, रणधीर चौधरी सहित कई लोगों ने संबोधित किया. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष लालचन महतो ने की. संचालन भुवनेश्वर महतो ने किया.
कई दलों के नेता शामिल
रैली में कई दलों के नेता शामिल हुए. इनमें जयपाल सिंह, सुनील सिंह, बंगाल के पूर्व विधायक नेपाल महतो, वीणा देवी, सेखा देवी, लालटू महतो, दिनेश कुमार महतो, उपेंद्र नारायण सिंह, महादेव महतो, धीरज महतो, रुद्र नारायण चौधरी शामिल थे.

नहीं आये कई दिग्गज
रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक योगेंद्र महतो, बंगाल के मंत्री शांति राम महतो, सांसद मृगांको महतो, विधायक जयप्रकाश पटेल, नागेंद्र महतो, सांसद रामटहल चौधरी, विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, विधायक राजकिशोर महतो शामिल नहीं हुए. इनके आने की सूचना दी गयी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें