30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ऐसे गुरु को बल बल जाइये

रांची : गुरुनानक देव जी के 548 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को मेन रोड गुरुद्वारा, गुरुनानक स्कूल एवं रातू रोड गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया. मेन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शिमला से आये रागी जत्था भाई तजिंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया. ऐसे गुरु को बल बल जाइये, आप मुक्त […]

रांची : गुरुनानक देव जी के 548 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को मेन रोड गुरुद्वारा, गुरुनानक स्कूल एवं रातू रोड गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया. मेन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शिमला से आये रागी जत्था भाई तजिंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया.
ऐसे गुरु को बल बल जाइये, आप मुक्त माहे तारे…, इक बाबा अकाल रूप दूजा रबाबी मर्दाना… एवं गुर जैसा नाही कोई आदि सुनाया गया. शाम सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक दीवान सजाया गया, जिसमें भक्त शामिल हुए.
इसके बाद फतेहगढ़ से आये कथा वाचक हरपाल सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला. गुरुनानक स्कूल में भी दीवान सजाया गया, जहां रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया गया. दीवान की समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.
रातू रोड गुरुद्वारा : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरु नानक देव जी के 548वें पावन प्रकाश पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार काे रात में विशेष दीवान सजाया गया.
दीवान की शुरुआत रात आठ बजे की गयी. स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, बंसी मल्होत्रा, रेशमा गिरधर, सपना काठपाल एवं नेहा मिढ़ा ने शबद कीर्तन किया. इसके बाद गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी जेवेंदर सिंह जी ने गुरु नानक देवजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. रात 12 बजे दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया गया, इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
आज होगा गुरुग्रंथ साहिब का सहज पाठ
गुरु पर्व पर शनिवार को गुरु नानक स्कूल में सुबह साढ़े नाै बजे से 10 बजे तक श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी का सहज पाठ होगा. इसके बाद दीवान सजाया जायेगा. दीवान दाेपहर तीन बजे तक सजाया जायेगा. दोपहर साढ़े 12 बजे लंगर बांटा जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें