21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : झाविमो का अभियान एक से, संताल में दिखायेगा ताकत

रांची : झाविमो एक नवंबर से अधिकार एवं न्याय के लिए संघर्ष यात्रा की शुरुआत करेगा़ झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी़ संताल परगना में पार्टी ताकत दिखायेगी़ अभियान छह नवंबर तक चलेगा़ देवघर जिला के करौं से अभियान की शुरुआत होगी और सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह […]

रांची : झाविमो एक नवंबर से अधिकार एवं न्याय के लिए संघर्ष यात्रा की शुरुआत करेगा़ झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी़ संताल परगना में पार्टी ताकत दिखायेगी़ अभियान छह नवंबर तक चलेगा़ देवघर जिला के करौं से अभियान की शुरुआत होगी और सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह होते हुए गोड्डा में इसका समापन होगा.
पार्टी इस अभियान को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रही है़ यह यात्रा पूरे राज्य में पांच चरणों में होगी़ दूसरे चरण में चतरा-पलामू में यात्रा की शुरुआत होगी़ इधर, पार्टी प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह और सरोज सिंह ने कहा है कि राज्य की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है़ भूख से गरीब मर रहे हैं. किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है़ं विधि-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है़
झाविमो नेताओें ने कहा है कि यह सरकार जनाक्रोश को दबाने का प्रयास कर रही है़ विपक्ष के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है़ पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर झूठा केस दर्ज कर आंदोलन दबाने के लिए उन्हें छह महीने जेल में रखा गया. जनता इस सरकार को सड़क पर उतर कर जवाब देगी़ न्याय और अधिकार यात्रा के माध्यम से सरकार की नाकामी जनता के बीच रखी जायेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें