17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

24 घंटे के उपवास पर बैठे कांग्रेसियों ने तोड़ा अनशन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे. 24 घंटे बाद सुबह 11 बजे कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने जूस पिला कर उनका अनशन समाप्त कराया. गौरतलब है कि भूख से सिमडेगा […]

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे. 24 घंटे बाद सुबह 11 बजे कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने जूस पिला कर उनका अनशन समाप्त कराया.

गौरतलब है कि भूख से सिमडेगा की संतोषी, झरिया का बैद्यनाथ दास और देवघर के रूपलाल मरांडी की हुई मौत को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता अनशन पर बैठे थे. अनशन पर रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान, सुनील सिंह, संजीत यादव, अख्तर अली, कमलेश कुमार, मो उमर खान, गोविंद उरांव, मो शैकी, अजय केरकेट्टा, मो नौशाद व मो अख्तर हुसैन बैठे हुए थे.
मौके पर प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि राज्य में भूख से हो रही लोगों की मौत दुखद है. किसान आत्महत्या कर रहे हैं, जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत हुई है. किसानों पर लाठी चार्ज आये दिन होता है. लोग सरकार से त्रस्त हो गये हैं. आलोक कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए आवंटित 25 हजार करोड़ रुपये 2016-17 में भाजपा सरकार खर्च नहीं कर पायी़ अगर ये पैसे सरकार खर्च कर पाती, तो लोग भूख से नहीं मरते. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अनादि ब्रह्म, राजेश ठाकुर, सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आदित्य विक्रम जायसवाल, दुलाल भुइयां व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें