रांचीः राजधानी रांची में बुधवार की शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण गो एयरवेज (दिल्ली-रांची) का विमान रांची के बजाय कोलकाता में उतरा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान का निर्धारित समय शाम 7.20 बजे रांची पहुंचने का था.
मौसम खराब होने के कारण विमान एयरपोर्ट का तीन चक्कर लगा कर वापस कोलकाता चला गया. विमान में कुल 72 यात्री सवार थे. गो एयरवेज के अधिकारी ने बताया कि विमान रात 10.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा और 11.00 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा. वहीं जेट एयरवेज का विमान मौसम खराब होने के कारण रांची एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ा रहा. विमान का रांची से कोलकाता उड़ान भरने का समय शाम 7.55 बजे है जबकि विमान 25 मिनट बाद रात 8.20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरा.