पहले यात्रियों को करीब एक घंटा तक विमान में ही इंतजार करने को कहा गया. वहीं, जब मौसम ठीक होने की सूचना कोलकाता से नहीं आयी, तो यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया.
Advertisement
कोलकाता में बारिश, कई विमान रांची डायवर्ट
रांची : कोलकाता में सोमवार को हुई बारिश असर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया. विभिन्न एयरलाइंस के विमान जो कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने वाले था, उन्हें डायवर्ट कर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतारा गया. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यात्रियों को वापस कोलकाता जाने के लिए घंटों […]
रांची : कोलकाता में सोमवार को हुई बारिश असर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया. विभिन्न एयरलाइंस के विमान जो कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने वाले था, उन्हें डायवर्ट कर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतारा गया. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यात्रियों को वापस कोलकाता जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.
पहले यात्रियों को करीब एक घंटा तक विमान में ही इंतजार करने को कहा गया. वहीं, जब मौसम ठीक होने की सूचना कोलकाता से नहीं आयी, तो यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया.
दोपहर बाद कोलकाता से आयी सूचना : कोलकाता एटीसी से मौसम ठीक होने की सूचना के बाद सभी विमानों को दोपहर बाद दोबारा रांची से कोलकाता के लिए रवाना किया गया. एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का पुणे-कोलकाता विमान सुबह 9.15 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. दोपहर बाद 3.15 बजे यह विमान कोलकाता के लिए उड़ा. विमान में 147 यात्री सवार थे. एयर इंडिया का मुंबई-कोलकाता विमान सुबह 10.40 बजे रांची में लैंड हुआ और दोपहर 2.00 बजे कोलकाता के लिए उड़ा. विमान में 111 यात्री सवार थे. इंडिगो का विमान चेन्नई-कोलकाता सुबह 10.45 बजे रांची में लैंड हुआ और शाम 4.05 बजे कोलकाता के लिए उड़ा. विमान में 169 यात्री सवार थे. एयर एशिया का भवनेश्वर-कोलकाता विमान शाम 5.35 बजे रांची में लैंड हुआ और रात 8.05 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुआ. इस विमान में 98 यात्री सवार थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement