Advertisement
रांची : मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत 10 से, अभियान जनवरी तक
रांची : टीकाकरण के दौरान छूट गये बच्चों व महिलाओं के लिए सघन टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष अारंभ किया जा रहा है. देशभर के 169 जिलों में यह कार्यक्रम चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के गिरिडीह व पाकुड़ जिले शामिल हैं. शून्य से दो वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीके दिये जायेंगे. […]
रांची : टीकाकरण के दौरान छूट गये बच्चों व महिलाओं के लिए सघन टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष अारंभ किया जा रहा है.
देशभर के 169 जिलों में यह कार्यक्रम चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के गिरिडीह व पाकुड़ जिले शामिल हैं.
शून्य से दो वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीके दिये जायेंगे. कार्यक्रम झारखंड में 10 अक्तूबर से जनवरी 2018 तक चलेगा. शुक्रवार को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में प्रेसवार्ता में अभियान निदेशक कृपानंद झा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष द्वारा टीकाकरण 90 फीसदी तक पहुंच जायेगा. निदेशक प्रमुख डॉ सुमंत मिश्रा ने कहा कि किसी भी समाज का विकास उसके यहां की शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर तथा प्रजनन दर पर निर्धारित होती है. ऐसे में रूटीन टीकाकरण मृत्यु दर में कमी लाने में सबसे ज्यादा सहायक होता है.
सरना महासभा का जनजागरण अभियान आज से
रांची : आदिवासी सरना महासभा ने आदिवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है़ इसके तहत झारखंड में पूर्ण शराबबंदी , आदिवासी परंपरागत स्वशासन व्यवस्था की मजबूती सहित अन्य विषयों पर सेमिनार आयोजित किये जायेंगे़ यह जानकारी मुख्य संयोजक देवकुमार धान ने दी है़
बताया कि सात अक्तूबर को बालूमाथ, आठ को चान्हो, 10 को घाटशिला, 11 को अनगड़ा, 12 को मनिका, 13 को मांडर, 14 को खूंटी जिला व बेड़ो प्रखंड, 15 को लातेहार, इटकी, बड़मू और 17 को लापुंग में सेमिनार का आयोजन होगा़
भाजपा ने मनाया आक्रोश दिवस
केरल में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के आरोप में पार्टी के सदस्यों ने शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक पर आक्रोश दिवस मनाया. इसमें पार्टी के सभी मंडलों एवं मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र, केके गुप्ता, जनार्दन शाह, वरुण साहू, मंजू चौधरी, राजू सिंह, पंकज वर्मा, प्रकाश साहू, सुजीत उरांव, उषा टोप्पो, अनिता उरांव आदि मौजूद थे.
अभी तो संघर्ष की शुरुआत है
पांच महीने बाद जेल से लौटे झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का शुक्रवार को सम्मान किया गया़ झाविमो कार्यालय में राज्यभर से जुटे कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी तो संघर्ष की शुरुआत हुई है़ यह लड़ाई आगे जारी रहेगी़
प्रदीप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हौसला दिया है़ यह जेल से केवल लौट कर आने का समारोह नहीं है, बल्कि जेल जाने की तैयारी का भी समारोह है़ श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ेगी़ हर दिन भ्रष्टाचार के एक मामले उठाये जायेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement