उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में गांधीजी के सच्चे अनुयायी टानाभगतों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया, लेकिन केंद्र व राज्य की पूर्ववर्ती सरकारें टानाभगतों को उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं दिला पायी. वहीं राजनीतिक दलों ने इन्हें वोट बैंक के रूप में उपयोग किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक गंगा टानाभगत ने की. उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम टानाभगतों के उत्थान व विकास के लिए सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. कार्यक्रम को बंधना टानाभगत, परमेश्वर टानाभगत, रामधन टानाभगत, सुखदेव टानाभगत, सुका टानाभगत, खेड़ेया टानाभगत ने संबोधित किया. तत्पश्चात अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी जतरा टानाभगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
Advertisement
टानाभगतों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला : अशोक भगत
बेड़ो: खक्सीटोली गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत स्मारक स्थल पर अखिल भारतीय टानाभगत विकास परिषद के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. स्मारक स्थल के आसपास सफाई की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में गांधीजी के […]
बेड़ो: खक्सीटोली गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत स्मारक स्थल पर अखिल भारतीय टानाभगत विकास परिषद के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. स्मारक स्थल के आसपास सफाई की.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में गांधीजी के सच्चे अनुयायी टानाभगतों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया, लेकिन केंद्र व राज्य की पूर्ववर्ती सरकारें टानाभगतों को उनकी जमीन का मालिकाना हक नहीं दिला पायी. वहीं राजनीतिक दलों ने इन्हें वोट बैंक के रूप में उपयोग किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक गंगा टानाभगत ने की. उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम टानाभगतों के उत्थान व विकास के लिए सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. कार्यक्रम को बंधना टानाभगत, परमेश्वर टानाभगत, रामधन टानाभगत, सुखदेव टानाभगत, सुका टानाभगत, खेड़ेया टानाभगत ने संबोधित किया. तत्पश्चात अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी जतरा टानाभगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
रांची. टाटीसिलवे के टाटी पश्चिमी पंचायत भवन में गांधी जयंती मनायी गयी. मुखिया सुनीता देवी, उपमुखिया संजय प्रसाद सहित महिलाअों व पुरुषों ने गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. जन वितरण प्रणाली की दुकान के संचालक चंद्रेश सिंह व भोला मिश्रा को मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने राशन तथा राशन कार्ड संबंधी समस्या से अवगत कराते हुए इसके समाधान के लिए कहा.
बुढ़मू. प्रखंड परिसर, मक्का गांधी मैदान व शैक्षणिक संस्थानों के अलावे कई जगहों पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. मक्का गांधी मैदान में गांधी जतरा का आयोजन भी किया गया. यहां मेला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था.
अनगड़ा. गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में स्वच्छता अभियान चलाया. इस क्रम में पूजा पंडाल व इसके आसपास साफ-सफाई की गयी. अभियान में शिवशंकर केसरी, सुरेंद्र महतो, नरेश साहू, अजय महतो, रामनाथ महतो, नीलकंठ चौधरी, मनोज चौधरी, सिकंदर अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement