21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेसियों ने गांधी-शास्त्री को याद किया, दी श्रद्धांजलि

रांची. कांग्रेसियों ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया़ दो विभूतियों की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी़ मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलायी़ उन्होंने निहत्थे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए […]

रांची. कांग्रेसियों ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया़ दो विभूतियों की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी़ मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलायी़ उन्होंने निहत्थे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया़ गांधी जी एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि विचार थे़.

लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया़ वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही भारत माता के महान सपूत थे़. मौके पर देवदत्त साहू, सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, शशिभूषण राय, रवींद्र सिंह, विनोद सिंह, जगदीश साहू, रमा खलखो, सलीम खान, अरुण श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मदन मोहन शर्मा, राजेश सिन्हा सन्नी, मधुसूदन तिवारी, सतीश पांडेय, सहदेव राम, असीफ इकबाल, ज्योति सिन्हा, प्रेमनाथ मुंडा सहित कई नेता उपस्थित थे.

युवा कांग्रेसियों ने रखा उपवास, लिया संकल्प : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर युवा कांग्रेसियों ने उपवास रखा़ मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर युवाओं को चलने की आवश्यकता है़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि गांधी जी ने सुदृढ़ एवं स्वच्छ भारत की परिकल्पना की थी़ गांधी के सपने काे पूरा करने के लिए कांग्रेसी कृत संकल्पित हैं. पार्टी महासचिव डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा को पूरा विश्व मानता है़ गांधी के विचार कभी खत्म नहीं होंगे़ प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा युवाओं के हृदय में जीवित रहेंगे़ कार्यक्रम में राजेश सिन्हा सन्नी, आदित्य विक्रम जायसवाल, कुमार राजा, रियाज अहमद, उज्ज्वल तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, कुलदीप कुमार सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे़.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें