22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आगमन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सभी तैयारियां पूरी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, अमित शाह के मार्गदर्शन से ऊर्जा का होगा संचार

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर आज रांची पहुंचेंगे. इस दौरान वे भाजपा की प्रदेश इकाई को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील […]

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर आज रांची पहुंचेंगे. इस दौरान वे भाजपा की प्रदेश इकाई को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह ने दी.

वे गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे. कहा कि विश्व के सबसे बड़े संगठनात्मक रचना वाली भाजपा का आधार इसका संगठन है. देश में लगभग 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा के पास संगठन का मजबूत आधार है. इसी दिशा से आगे बढ़ते हुए केंद्रीय संगठन द्वारा श्री शाह की अखिल भारतीय प्रवास योजना सुनिश्चित की गयी है. इसके तहत वे देश में 110 दिनों का प्रवास करेंगे. प्रेसवार्ता में महामंत्री दीपक प्रकाश भी मौजूद थे.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत: श्री शाह के प्रवास का उद्देश्य संगठन और पार्टी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रति समाज के गरीब लोगों के बीच जागरूकता और जानकारी को बढ़ावा देना है. संकल्प से सिद्धि तक की 2017 से 2022 तक की यात्रा का लक्ष्य भारत को सर्वोच्च बनाना है. श्री सिंह ने बताया कि श्री शाह 15 सितंबर को बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. यह कार्यक्रम दो अक्तूबर तक चलेगा. इसी दिन श्री शाह शाम चार बजे रिम्स ऑडिटोरियम में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांग्मय लोकार्पण व प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे हरमू मैदान में आयोजित गरीब कल्याण मेला में शामिल होंगे. 17 सितंबर को सुबह नौ बजे सेवा दिवस पर आयोजित अरगोड़ा में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. दिन के 10 बजे उलीहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उनके परिजनों से भेंट करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे.

तैयारी पूरी, पोस्टर बैनर से पटा शहर:श्री शाह के स्वागत को लेकर प्रमुख मार्ग पोस्टर बैनर से पट गये हैं. एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक पार्टी का झंडा लगाया गया है. हरमू बाइपास समेत प्रमुख मार्गों पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम रघुवर दास के बैनर लगाये गये हैं.

उलीहातू पहुुंच कर मंत्री, विधायक ने तैयारियों का लिया जायजा

रांची. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातू में 17 सितंबर को अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. श्री मुंडा ने कहा कि भगवान की भूमि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पाहनों द्वारा पारंपरिक रूप से किया जायेगा. श्री ओझा ने कहा कि 17 सितंबर को धरती आबा की भूमि को नमन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन एक ऐतिहासिक पल होगा. श्री शाहदेव ने कहा की शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत कर भाजपा सरकार शहीदों के प्रति अपना आभार प्रकट करेगी.

10.20 में रांची पहुंचेंगे अमित शाह, भाजपा कार्यालय में करेंगे रात्रि विश्राम

15 सितंबर

समय कार्यक्रम स्थान

10.20 बजे रांची पहुंचेंगे, स्वागत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

11.30 से 1.00 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारी,कोर ग्रुप व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भाजपा कार्यालय

1.00 से 2.00 बजे भोजन भाजपा कार्यालय

2.00 से 3.00 बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कोर ग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय

3.00 से 3.30 बजे मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक व मोर्चा प्रभारी, कोर ग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय

4.00 से 5.30 बजे दीनदयाल संपूर्ण वांग्मय लोकार्पण, प्रबुद्धजनों को संबोधन रिम्स ऑडिटोरियम

6.00से 7.30 बजे विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, कोर ग्रुप के साथ बैठक भाजपा कार्यालय

7.30 से 8.15 बजे आजीवन सहयोग निधि, कार्यालय, कोष, हिसाब-किताब,कोर ग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय

8.30 से 10 बजे सांसद, विधायकों के साथ बैठक एवं भोजन होटल बीएनआर चाणक्या

10 बजे रात्रि विश्राम भाजपा कार्यालय

16 सितंबर

साढ़े आठ से 10 बजे संघ परिवार के साथ बैठक संघ कार्यालय निवारणपुर

11 से 12 बजे प्रेसवार्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय

12.00 से 1.30 बजे गरीब कल्याण मेला हरमू मैदान

1.30 से 2.30 बजे आदिवासी परिवार के साथ भोजन समीर उरांव के आवास पर हरमू

2.30 से 3.30 बजे कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक भाजपा कार्यालय

3.45 से 4.45 बजे आइटी सेल, सोशल मीडिया, मीडिया संपर्क, कोर ग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय

4.45 से 5.30 बजे चुनाव प्रबंधन टीम, लोकसभा सीटों पर चर्चा, कोर ग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय

6.00 से 7.30 बजे विशिष्टजन, सामाजिक समीकरण के अनुसार, कोर ग्रुप की बैठक होटल बीएनआर

7.30 से 9.00 बजे संपादक, अखबार के मालिकों, कोर ग्रुप के साथ चर्चा मुख्यमंत्री आवास

9.00 से 10.00 बजे कोर ग्रुप के साथ बैठक मुख्यमंत्री आवास

10.00 बजे रात्रि विश्राम भाजपा कार्यालय

17 सितंबर

9.00 बजे स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत पुराना अरगोड़ा चौक

10.00 बजे भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल, उनके परिजनों से भेंट उलीहातू

11.00 बजे शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत खूंटी

12.00 बजे विस्तारकों के साथ बैठक भाजपा कार्यालय

2.00 बजे चेंबर व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक होटल बीएनआर

3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें