Advertisement
नरेश राम बने नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
रांची: रांची नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को निगम सभाकक्ष में हुआ. निर्वाची पदाधिकारी शिवमुनी साहू और विश्वंभर भगत की निगरानी में निगम के 224 कर्मचारियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उपमंत्री के लिए मतदान किया. महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार […]
रांची: रांची नगर निगम कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को निगम सभाकक्ष में हुआ. निर्वाची पदाधिकारी शिवमुनी साहू और विश्वंभर भगत की निगरानी में निगम के 224 कर्मचारियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उपमंत्री के लिए मतदान किया. महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये.
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार खड़े थे. इसमें नरेश राम को 163, प्रशांत कुमार को 57 और राम कुमार नायक को तीन वोट मिले. नरेश राम ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रशांत को 106 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर दोबारा कब्जा जमाया. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें राजू मुंडा को 134, सुनील सिन्हा को 64 और राजू राम को 14 वोट मिले. राजू मुंडा ने सुनील सिन्हा को 70 वोट से हराया. उप मंत्री के लिए दो उम्मीदवारों के बीच टक्कर थी. इसमें मो रब्बानी को 137 और शशि कुमार को 81 वोट मिले. इसके अलावा महामंत्री पद पर दीपक रजक और कोषाध्यक्ष पद पर जय कुमार को निर्विरोध चुना गया. विजेताओं को 11 अगस्त को प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
सफाई कर्मचारी संघ ने हर्ष जताया
निगम चुनाव में नरेश राम के विजयी होने पर रांची नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने हर्ष प्रकट किया. श्री यादव ने कहा कि नरेश के विजयी होने से निगम के मजदूरों की समस्याओं का हल बेहतर तरीके से होगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement