इधर, डायरिया फैलने की सूचना पर रांची जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, मुखिया सुभद्रा देवी पोअोदिरी पहुंचे. गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगा कर सभी का इलाज प्रारंभ किया गया. शुरुआती दौर में एएनएम सरोज तिर्की व सुमन माधुरी टोप्पो ने पीड़ितों की जांच की. स्थिति बिगड़ती देख सोनाहातू चिकित्सा प्रभारी जयराम शर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे. पीड़ितों को दवा दी गयी. स्लाइन चढ़ाया गया. जिससे स्थिति सामान्य हुई.
Advertisement
चिंता: सोनाहातू के पोअोदिरी गांव में डायरिया का प्रकोप, दो दर्जन से अधिक पीड़ित
सोनाहातू: प्रखंड के पोओदिरी गांव में डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित है. बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने कै-दस्त की शिकायत की. दोपहर बाद यह संख्या बढ़ कर करीब दो दर्जन हो गयी. रात में स्थिति बिगड़ने पर सुनीता देवी व सुशीला देवी को रिम्स भेजा गया. गुरुवार की सुबह तक पीड़ितों […]
सोनाहातू: प्रखंड के पोओदिरी गांव में डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित है. बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने कै-दस्त की शिकायत की. दोपहर बाद यह संख्या बढ़ कर करीब दो दर्जन हो गयी. रात में स्थिति बिगड़ने पर सुनीता देवी व सुशीला देवी को रिम्स भेजा गया. गुरुवार की सुबह तक पीड़ितों की संख्या अौर बढ़ गयी.
डायरिया पीड़ितों के नाम
सत्यनारायण मुंडा, रामलेदु मुंडा, फुलो देवी, बैशाखी देवी, पार्वती देवी, सहदेव मुंडा, दीपक मुंडा, मोेहन मुंडा, नमिता देवी, सुमंती देवी, कमलेश मुंडा, अनिल अहीर, सोमवारी देवी, विश्वनाथ मुंडा, रिधा मुंडा, टुइसा मुंडा, मुकेश मुंडा, चैतन्य मुंडा, अनिल मुंडा, देेवेंद्र मुंडा, सोनाराम मुंडा, मंगल मुंडा, सत्यबाला देवी, गुरुवारी देवी सहित अन्य शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement