रांची: श्री महावीर मंडल थड़पखना की बैठक राजा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. इसमें पांच अप्रैल 2014 को अस्त्र-शस्त्र खेल का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए मंडल कमेटी का गठन किया गया.
इसके संरक्षक राजासेन गुप्ता बनाये गये हैं. अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, मंत्री पप्पू कुमार वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष अशोक लोहरा, राजेश सोनी, अशोक जायसवाल बनाये गये हैं. महामंत्री सुशील वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमन राय, बाबू मुखर्जी, संगठन महामंत्री सोमेन बनर्जी, बुडो व बंटी लोहरा बनाये गये हैं. सह मंत्री बबलू चोपड़ा, विशेश्वर लोहरा व कान्हू घोष, खेल प्रभारी गोपाल कर्मकार, पाप्लू भट्टाचार्य, रोमु चौधरी, भक्कू, सुरेन रजक, बबलू लोहरा, विजय राम वर्मा, प्रदीप सिंह, मंच प्रभारी मोती ठाकुर, जीतू लोहरा, किशोर लोहरा और जगदीश जायसवाल बनाये गये हैं.
सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी : रांची. रामनवमी को लेकर केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की बैठक शनिवार को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक में हुई. बैठक में मंडल के सदस्यता अभियान पर चर्चा भी की गयी. सदस्यों को रविवार को संयोजक सागर वर्मा के द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रशिक्षण दिया जायेगा. सभी पदाधिकारी संध्या छह बजे विभिन्न अखाड़ा का भ्रमण कर हर अखाड़ा में से महिलाओं को सदस्य बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. बैठक में संयोजक सागर वर्मा , केंद्रीय अध्यक्ष आभा सिन्हा, उपाध्यक्ष ग्रेसी चौधरी, सरोज दुबे, नीरा चौरसईया, वंदना तिवारी, सीमा देवी रीता देवी व अन्य उपस्थित थीं.