17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लक्ष्य है काफी दूर

रांची : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र अभी लक्ष्य से काफी दूर हैं. राज्य के सभी शहरी निकायों में दो लाख 35 हजार 722 टॉयलेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है. जून माह तक सभी निकायों द्वारा एक […]

रांची : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र अभी लक्ष्य से काफी दूर हैं. राज्य के सभी शहरी निकायों में दो लाख 35 हजार 722 टॉयलेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है. जून माह तक सभी निकायों द्वारा एक लाख 43 हजार 973 टॉयलेट बना दिये गये हैं. 43 निकायों में 14 निकाय खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किये जा चुके हैं. जिसमें चिरकुंडा, जुगसलाई, गोड्डा, जमशेदपुर, साहेबगंज, गिरिडीह, चाईबासा, चक्रधरपुर, खूंटी, गुमला, मानगो, चास, बुंडू और लोहरदगा ओडीएफ हो चुके हैं.
रांची-धनबाद लक्ष्य से पीछे: शहरी निकायों में रांची नगर निगम और धनबाद नगर निगम लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं. हालांकि इन निकायों का लक्ष्य भी अन्य निकायों की तुलना में काफी अधिक है. रांची नगर निगम द्वारा 34717 टॉयलेट बनाया जाना है. अब तक 15802 बन चुके हैं, जो लक्ष्य के आधे से भी कम हैं. वहीं धनबाद नगर निगम को 63000 टॉयलेट बनाना है, जिसमें 23850 ही बने हैं.
शहरों में शौचालय निर्माण की स्थिति (30 जून तक)
यूएलबी लक्ष्य लक्ष्य प्राप्ति
आदित्युपर 6847 4850
बासुकीनाथ 2100 1141
विश्रामपुर 5893 2259
चाकुलिया 1450 1186
चतरा 3073 1820
देवघर 10850 8048
धनबाद 63000 23850
दुमका 1280 1031
गढ़वा 3018 2100
हजारीबाग 3000 2156
हुसैनाबाद 2161 374
जामताड़ा 2457 1920
झुमरीतिलैया 6181 4220
कोडरमा 1408 1364
लातेहार 1708 1111
मधुपुर 3796 2029
मझियांव 2372 313
मेदिनीनगर 2740 2648
मिहिजाम 1786 1187
नगरऊंटारी 2641 867
पाकुड़ 2435 1605
फुसरो 5134 3847
राजमहल 2837 2357
रामगढ़ 11981 1968
रांची 34717 15802
सरायकेला 521 412
सिमडेगा 1993 1031

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें