24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य में पहले से सरकारी क्षेत्र के 13 पॉलिटेक्निक संचालित हैं, निर्माणाधीन 12 पॉलिटेक्निक में संचालित होंगे छह-छह कोर्स

रांची: राज्य में सरकारी क्षेत्र के 13 पॉलिटेक्निक पहले से संचालित हैं. इनमें से तीन (रांची, जमशेदपुर व बोकारो) महिला पॉलिटेक्निक हैं. इधर, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग दुमका में महिला पॉलिटेक्निक सहित राज्य भर में 12 नये पॉलिटेक्निक संस्थानों का निर्माण करा रहा है. इनमें से कुछ जल्द पूरे होंगे. इन सभी 12 संस्थानों […]

रांची: राज्य में सरकारी क्षेत्र के 13 पॉलिटेक्निक पहले से संचालित हैं. इनमें से तीन (रांची, जमशेदपुर व बोकारो) महिला पॉलिटेक्निक हैं. इधर, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग दुमका में महिला पॉलिटेक्निक सहित राज्य भर में 12 नये पॉलिटेक्निक संस्थानों का निर्माण करा रहा है. इनमें से कुछ जल्द पूरे होंगे. इन सभी 12 संस्थानों में छह-छह कोर्स संचालित होंगे.

इससे संबंधित प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. संबंधित जिलों के इन तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों को पुराने पारंपरिक ब्रांच के अलावा नये ब्रांच में भी पढ़ने का मौका मिलेगा

निर्माणाधीन संस्थान व अनुमोदित कोर्स का ब्योरा
बगोदर (गिरिडीह) : सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड आइटी तथा बायो टेक्नोलोजी. गोड्डा : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, माइनिंग एंड माइन सर्वेयिंग, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन. चतरा : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेट्रॉनिक्स, माइनिंग एंड माइन सर्वेयिंग, मेकैनिकल (एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेटर) तथा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी. जामताड़ा : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स तथा बायो टेक्नोलॉजी. दुमका (महिला) : इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मेकेट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी तथा बायो टेक्नोलॉजी. हजारीबाग : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेट्रॉनिक्स, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स तथा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी. साहेबगंज : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल तथा बायो टेक्नोलॉजी. लोहरदगा : सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेट्रॉनिक्स, माइनिंग, मेटलर्जिकल तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी. पलामू : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, मेकेट्रॉनिक्स, प्लास्टिक एंड पॉलिमर तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी. खूंटी : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, मेकेट्रॉनिक्स, प्लास्टिक एंड पॉलिमर तथा बायो टेक. सिमडेगा : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी तथा मेकेट्रॉनिक्स. जगन्नाथपुर (प.सिंहभूम) : सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी तथा मेकेट्रॉनिक्स.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें