रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला कर दिया है. वहीं, पांच अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार को विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग बनाया गया है.
रांची एसडीअो भोर सिंह यादव को जामताड़ा का डीडीसी बना कर भेजा गया है. सचिव पंचायती राज वंदना डाडेल को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. शशि रंजन को रांची डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है.
प्रशांत कुमार का भी तबादला, शांतनु नये नगर आयुक्त
नाम कहां थे कहां गये
प्रदीप कुमार आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त संताल परगना
वंदना डाडेल सचिव पंचायती राज आयुक्त उतरी छोटानागपुर प्रमंडल
दिनेश चंद्र मिश्रा आयुक्त संताल परगना आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर, अप्र आयुक्त कोल्हान
प्रशांत कुमार नगर आयुक्त, रांची नगर निगम विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग
दिलीप कु झा सचिव राजस्व पर्षद डीसी पाकुड़
मुकेश कुमार परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान डीसी दुमका
ए मुत्थुकुमार डीसी पाकुड़ परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा
अभियान, अप्र निदेशक मीड डे मिल
अरवा राजकमल डीसी देवघर डीसी पश्चिमी सिंहभूम
अबु इमरान संयुक्त सचिव गृह निदेशक समाज कल्याण
राहुल कु सिन्हा डीसी दुमका डीसी देवघर
छवि रंजन निदेशक, समाज कल्याण डीसी सरायकेला-खरसावां
शांतनु कु अग्रहरि डीसी पश्चिमी सिंहभूम नगर आयुक्त, रांची नगर निगम
भोर सिंह यादव एसडीअो रांची डीडीसी जामताड़ा
दिव्यांशु झा एसडीअो चक्रधरपुर डीडीसी लोहरदगा
फैज अहमद मुमताज एसडीअो सिमडेगा डीडीसी गढ़वा
कुलदीप चौधरी एसडीअो बेरमो डीडीसी धनबाद
नैंसी सहाय एसडीअो मेदिनीनगर डीडीसी साहेबगंज
शशि रंजन एसडीअो हजारीबाग डीडीसी रांची
सुशांत गौरव एसडीअो घाटशिला डीडीसी पलामू
वरुण रंजन एसडीअो लातेहार डीडीसी गोड्डा
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
एनएन सिन्हा अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास अप्र पंचायती राज व एनआरइपी
सत्येंद्र सिंह सचिव योजना सह वित विभाग अप्र सचिव आइटी विभाग
सुरेंद्र कुमार विशेष सचिव ऊर्जा विभाग अप्र सचिव राजस्व पर्षद व परीक्षा
नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद
विमल विशेष सचिव कृषि अतिरिक्त प्रभार एमडी कृषि विपणन पर्षद व
कृषि विकास निगम
जटाशंकर चौधरी अपर सचिव गृह विभाग अतिरिक्त प्रभार कारा महानिरीक्षक