30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य में कानून व्यवस्था विफल : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि पूर्ण बहुमत की राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है़ सरकार के प्रति आदर और खौफ दोनों ही समाप्त हो चुका है़ बड़गाईं की घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस के प्रति टिप्पणी हास्यास्पद, निराशाजनक और तथ्य से […]

रांची : कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि पूर्ण बहुमत की राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है़ सरकार के प्रति आदर और खौफ दोनों ही समाप्त हो चुका है़ बड़गाईं की घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस के प्रति टिप्पणी हास्यास्पद, निराशाजनक और तथ्य से परे है़ अपनी नाकामियों से बचने के लिए ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. बड़गाईं हो, बाघबेड़ा या फिर राजनगर. कहीं भी सरकार या भाजपा के लोग घटना स्थल पर जाने का साहस नहीं कर पा रहे है़
श्री दुबे ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी भाजपा के लोगों को बंद करनी चाहिए़ बड़गाईं घटना पर मानवीय संवेदना बनाये रखने की जरूरत है़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी बड़गाईं में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों से शांति,अमन,चैन व भाईचारगी बनाये रखने की अपील करती है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें