घाटोटांड़ में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बाइक छोड़कर फरार हुए अपराधी

Ramgarh: घाटोटांड़ के हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े एक महिला से चेन छिनतई की गई है. स्थानीय लोगों ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे अपनी बाइक छोड़कर भाग गए. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

Ramgarh: घाटोटांड़ के वेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र में हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना हुई. घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है. पीड़िता प्रमिला सतपति (46 वर्ष) के पति स्वर्णदा प्रसाद त्रिपाठी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी जगन्नाथ मंदिर में पूजा कर अपने क्वार्टर लौट रही थीं. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल (JH 01EN 1051) पर सवार दो युवक लगातार उनका पीछा कर रहे थे. हाउसिंग कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास पहुंचते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जबरदस्ती महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए.

बाइक हुई जब्त

पीड़िता का आरोप है कि घटना से पूर्व अपराधियों द्वारा उसकी रेकी की जा रही थी, जिसके कुछ फोटो एवं वीडियो बहुत सीसीटीवी में कैद हुए हैं. बाद में जानकारी मिली कि छिनतई में प्रयुक्त बाइक स्टेट बैंक घाटोटांड शाखा के समीप खड़ी है. सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष टाटा सिक्योरिटी के साथ मौके पर पहुंचा और बाइक के पास मौजूद युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए. मौके से एक थैला बरामद किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी मिली.

जांच में जुटी है पुलिस

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद कागजात को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध फोटो, वीडियो फुटेज और दस्तावेजों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें…

खूंटपानी हॉर्टिकल्चर कॉलेज में दूसरे राज्यों के छात्रों का भी होगा दाखिला, आईसीएआर से मिली मंजूरी

नोवामुंडी में शॉर्ट सर्किट से हाईवा में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >