कल्पना सोरेन ने ढेकी से कूटा चावल, सोशल मीडिया में शेयर किया फोटो

Kalpana Soren News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मंझली पुत्रवधु कल्पना मुर्मू सोरेन रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद एक ओर उनके पुत्र और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने पुत्रधर्म का पालन कर रहे हैं, तो पग-पग पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अपना धर्म निभा रहीं हैं. आज उन्होंने ढेकी कूटकर बताया कि वह ग्रामीण परिवेश से दूर नहीं हैं.

नेमरा गांव में ढेकी कूटती झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन.

Kalpana Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन इन दिनों दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव और अपनी ससुराल नेमरा में हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान हेमंत सोरेन अपने पुत्र धर्म का पालन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कल्पना सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुत्रवधु होने का धर्म निभा रहीं हैं.

कल्पना सोरेन ने लिखा- वीर योद्धा दिशोम गुरु अमर रहें

पारंपरिक विधान और रीति-रिवाजों में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर फोटो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, ‘हमारे पारंपरिक विधान और रीति-रिवाज का अभिन्न हिस्सा है ढेकी. वीर योद्धा दिशोम गुरु अमर रहें.’

ढेकी में कूटे हुए चावल को चालती कल्पना मुर्मू सोरेन.

कल्पना के एक हाथ में लाठी, बायें पैर से कूट रहीं ढेकी

इस फोटो में दिख रहा है कि कल्पना सोरेन एक हाथ में लाठी लेकर बायें पैर से ढेकी कूट रही हैं. हालांकि, इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कभी दायें पैर से, तो कभी बायें पैर से ढेकी कूटती नजर आ रहीं हैं. ढेकी के दूसरी तरफ एक महिला बैठी है, जो कूटे हुए चावल को ढेकी से बाहर निकाल रही है. एक दूसरी तस्वीर में कल्पना सोरेन कूटे हुए चावल को बैठकर चलनी से चाल रही हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेमरा गांव में हो रही गुरुजी के श्राद्ध कर्म की तैयारी

रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिशोम गुरु के श्राद्ध-कर्म की तैयारियां चल रहीं हैं. उसके पहले के तमाम रीति-रिवाज निभाये जा रहे हैं. 4 अगस्त 2025 को गुरुजी का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है. 5 अगस्त 2025 को नेमरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ. 15-16 अगस्त को उनका श्राद्ध-कर्म होगा.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे

साहिबगंज और पाकुड़ में बाढ़, 35,000 से ज्यादा जिंदगियां प्रभावित, अंधेरे में कट रहीं रातें और कैद में जिंदगी

बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले अखिलेश यादव

पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, दर्जनों घायल, बड़कागांव पुलिस छावनी में तब्दील

रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >