भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करते हैं : ममता देवी

भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करते हैं : ममता देवी

गोला. गोला प्रखंड के रायपुरा स्थित बूढ़ा छतरधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधायक ममता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. माता पार्वती सभी के दुखों को हरती है. धार्मिक कार्यक्रम होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. लोगों के अंदर की बुराइयों का नाश होता है. पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा कर घर एवं परिवार की समृद्धि की कामना की. मौके पर बजरंग महतो, राजीव जायसवाल, बीनू कुमार महतो, महेश महतो, रामविलास महतो, गौरी महतो, लकेश्वर महली, शिव कुमार मुंडा, मितन महतो, दिलीप करमाली, झगरू करमाली, राजदेव महली, अरविंद महली, करण करमाली मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >