अपराध नियंत्रण को लेकर डीआइजी ने की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआइजी ने की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक

संगठित गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कुर्की जब्ती करें ::::थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रत्येक दिन समय व स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करें. प्रतिनिधि, रामगढ़ बोकारो के डीआइजी सुनील भास्कर ने मंगलवार को रामगढ़ समाहरणालय में पुलिस अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आम सूचना तंत्र को मजबूत बनाने को कहा. जिस चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म है, उसके मालिक पर कार्रवाई करने को कहा. आम जनता जो अपने घर को खाली छोड़ कर बाहर जा रहे हैं, वैसे मकान मालिकों से पेट्रोलिंग टीम को सूचना एकत्रित करने को कहा. वैसे घरों की निगरानी पेट्रोलिंग टीम लगातार करेगी. सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रत्येक दिन समय व स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करने को कहा. संगठित आपराधिक गिरोह के अपराधियों के खिलाफ समय पर कुर्की जब्ती करें. संगठित अपराधियों की जानकारी रखें. अपराधी जेल से बाहर आ गये हैं, तो उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से थाना प्रभारियों के पास होनी चाहिए. इन अपराधियों पर सीसीए के तहत निगरानी, जिला बदर और थाना में प्रत्येक दिन हाजिरी जैसी कार्रवाई करें. डीआइजी ने सभी थाना प्रभारियों को अज्ञात के खिलाफ जर्ज कांडों में अभियुक्तों का सत्यापन करते समय साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र प्रवेश एवं निकास मार्गों पर स्लाइडिंग बैरियर, सीसीटीवी और आने-जाने वाले वाहनों का नियमित जांच करने को कहा. अपराधी गिरोह के सदस्यों का डाटा तैयार करने को कहा. मौके पर एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ गौरव गोस्वामी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >