रामगढ़. समावेशी विकास की दिशा में पहल करते हुए जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ट्रांस कैफे की शुरुआत की. मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज व ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कैफे का उद्घाटन किया. कैफे छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क परिसर में शुरू किया गया है. यह कैफे ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित किया जायेगा. यह पहल झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी व किन्नर उत्थान समिति के सहयोग से हुई है. उपायुक्त ने कहा कि ट्रांस कैफे का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना, स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना व समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. यह पहल समाज में संवेदनशीलता व स्वीकार्यता को भी बढ़ावा देगी. इस अवसर पर डीडीसी आशिष अग्रवाल, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रवींद्र गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मौजूद थे.
ट्रांसजेंडर समुदाय को आजीविका उपलब्ध करायें : डीसी

ट्रांसजेंडर समुदाय को आजीविका उपलब्ध करायें : डीसी
Copied link
ट्रांसजेंडर समुदाय को आजीविका उपलब्ध करायें : डीसी