स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता होगी

Updated at : 04 Oct 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता होगी

रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडालों के लिए स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. इसे लेकर नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में एक बैठक शहर के विभिन्न पूजा कमेटी की पदाधिकारियों के साथ हुई. इसमें स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता के संबंध में […]

विज्ञापन
रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडालों के लिए स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. इसे लेकर नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में एक बैठक शहर के विभिन्न पूजा कमेटी की पदाधिकारियों के साथ हुई. इसमें स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी गयी. बताया गया कि सफाई के लिए सहित विभिन्न कार्यों के लिए अंक का निर्धारण किया गया है.
पूजा पंडालों को इन कार्यों के लिए अंक दिया जायेगा. पूजा पंडालों से निकलने वाले कचड़ों को अलग करना, पूजा पंडालों से निकलने वाले बायोग्रेडेबल कचड़ों का पिट डिसपोजल, पूजा पंडाल के आकार के आधार पर कूड़ादान लगाने, पंडाल के निकट पॉलिथीन के स्थान पर कागज के ठोंगे आदि का उपायोग, थूकने की व्यवस्था तथा निकास द्वारा, निर्धारित विसर्जन स्थल पर प्रतिमा के विसर्जन पर अंक रखे गये हैं. 15 अक्तूबर को समारोह का आयोजन कर अधिक अंक पाने वाले पूजा पंडालों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. बैठक में नगर परिषद व विभिन्न पूजा पंडालों के कमेटी के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola