गोला : पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन मंगलवार को रांची से बोकारो जाने के क्रम में डीवीसी चौक के समीप कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुरुजी का स्वागत किया. उनलोगों ने गुरुजी के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं. गुरुजी ने समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया.
गुरुजी के आने की खबर मिलने पर सुबह से ही कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर खड़े थे. गुरुजी बोकारो में आयोजित विशेष बैठक में शामिल होने जा रहे थे.
स्वागत करने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद, प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू, काली प्रसाद चक्रवर्ती, महेश गोस्वामी, कपिल महतो, आलम अंसारी, राजमोहन महतो, महेश सोरेन, रूपलाल मुमरू, सागर रजवार, शंकर बेदिया, करमु नायक, दुर्गा हेंब्रम, असगर अली, ललित टुडू, कौलेश्वर बेदिया, रामेश्वर मुमरू, संतोष करमाली, रामदेव महतो, हरिचरण मुंडा, विजय बेदिया, पांडुचंद्र सोरेन, सोहरलाल टुडू, साहेबराम मांझी, सुफल बेदिया, एस बेदिया, दयाल करमाली, उपेंद्र महतो, झरी मांझी आदि शामिल थे. उधर, कुल्ही चौक में भी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी का स्वागत किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवनंदन महतो, प्रखंड अध्यक्ष छटु, खुर्शीद आलम, भोला, पियारी मुंडा, अजीत, मदन, विजय महतो, चेतलाल करमाली, नंदकिशोर आदि शामिल थे.