रैयत विस्थापित मोरचा ने लिखा पत्र

Updated at : 02 Jun 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
रैयत विस्थापित मोरचा ने लिखा पत्र

गिद्दी (हजारीबाग) : रैयत विस्थापित मोरचा ने गिद्दी पीओ को एक हस्ताक्षरयुक्त लिखित पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि गिद्दी परियोजना के पांच नंबर प्लेटफार्म में क्रशर लगाने व रैक लोडिंग का कार्य प्रबंधन ने ठेकेदार को दिया है. इसका कार्य दो जून को शुरू होगा. जिस जमीन पर रेलवे साइडिंग बना हुआ […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : रैयत विस्थापित मोरचा ने गिद्दी पीओ को एक हस्ताक्षरयुक्त लिखित पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि गिद्दी परियोजना के पांच नंबर प्लेटफार्म में क्रशर लगाने व रैक लोडिंग का कार्य प्रबंधन ने ठेकेदार को दिया है. इसका कार्य दो जून को शुरू होगा. जिस जमीन पर रेलवे साइडिंग बना हुआ है वहां क्रशर लगना है, वह जमीन गिद्दी के रैयतों की है.
रैयतों को नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास की व्यवस्था अभी तक नहीं की गयी है. प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा किये बगैर कार्य शुरू करता है, तो मोरचा इसका विरोध करेगा. साथ ही गिद्दी परियोजना का उत्पादन कार्य ठप कर दिया जायेगा जिसकी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी. पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में सुनील गंझू, प्रेमचंद्र गंझू, सुरेश गंझू, राजदीप, सन्नी, आशीष व अन्य का नाम शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola