सील पटाखा दुकान को खोला

Updated at : 03 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
सील पटाखा दुकान को खोला

26 मार्च को सील की गयी थी दुकान रामगढ़ : चट्टी बाजार में एक पटाखा की दुकान में आग लगने के बाद जिला प्रशासन द्वारा तीन टीम बना कर रामगढ़ शहर के विभिन्न पटाखा दुकानों में छापामारी कर कई दुकानों को सील किया गया था. सोमवार को उपायुक्त के निर्देश पर प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारी […]

विज्ञापन
26 मार्च को सील की गयी थी दुकान
रामगढ़ : चट्टी बाजार में एक पटाखा की दुकान में आग लगने के बाद जिला प्रशासन द्वारा तीन टीम बना कर रामगढ़ शहर के विभिन्न पटाखा दुकानों में छापामारी कर कई दुकानों को सील किया गया था.
सोमवार को उपायुक्त के निर्देश पर प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारी संजय कुमार द्वारा लोहार टोला के सूरज राम दांगी की दुकान की सील खोल कर दुकान सूरज राम दांगी की पत्नी के हवाले कर दिया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद था. इन दुकानों को 26 मार्च को जांच के क्रम में पटाखा मिलने पर सील कर दिया गया था.
सूरज राम दांगी के यहां काफी कम पटाखा मिला था. साथ इनके परिवार द्वारा उपायुक्त से मिल कर सील खोलने की मांग की गयी थी. कहा गया था कि उनके पूरे परिवार का भरण पोषण इसी दुकान से चलता है. यह दुकान मूलत: परचून की दुकान है. जहां कुछ मात्रा में दीवाली के बचे पटाखा प्रशासन को मिला था. इसके बाद उपायुक्त के आदेश पर सोमवार शाम दुकान खोल दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola