बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलें : एसपी
Updated at : 15 Apr 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रामगढ़ : बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने गुरुवार को आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उपायुक्त ए […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रामगढ़ : बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने गुरुवार को आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि बाबा साहब राष्ट्रीयता की बात करते थे. उनके द्वारा निर्मित संविधान पर चल कर आज देश महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है.
एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. मौके पर अपर समाहर्ता सुनील कुमार सिंह, डीडीसी किशोर कुमार, एसडीओ किरण कुमारी पासी, सीएस डॉ सुनील उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील सिंह, मोनिका रानी टूटी, संजय कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी कृष्ण नंदन प्रसाद, रामगढ़ सीओ कुंवर सिंह पाहन, बीडीओ पवन कुमार महतो, आत्मा के निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, वार्ड सदस्य राजेंद्र नायक, मोहन पांडेय, महेंद्र मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




