खेलकूद में अनुशासन का है महत्व
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ का 23वां वार्षिक खेलकूद समारोह गुरुवार को प्रारंभ हुआ. दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का विद्यालय की प्राचार्य वीणा तिर्की ने किया. विद्यालय के सभी खिलाड़ियों को कक्षा 11 की छात्रा व राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी स्नेहा कुमारी ने खेल भावना की शपथ दिलायी. साथ ही केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के […]
विज्ञापन
रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ का 23वां वार्षिक खेलकूद समारोह गुरुवार को प्रारंभ हुआ. दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का विद्यालय की प्राचार्य वीणा तिर्की ने किया. विद्यालय के सभी खिलाड़ियों को कक्षा 11 की छात्रा व राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी स्नेहा कुमारी ने खेल भावना की शपथ दिलायी.
साथ ही केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के छात्र व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विक्रांत कुमार व मोहित कुमार ने मशाल प्रज्वलित की. विद्यालय के प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्य वीणा तिर्की ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई की तरह ही खेलकूद में अनुशासन का काफी महत्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




