प्रदूषण पर रोक के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : चैनगड़ा क्षेत्र के ग्रामीण प्रदूषण से परेशान हैं. ग्रामीणों ने वेंकटेश स्पंज आयरन फैक्टरी को इसका प्रमुख कारण बताया है. दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को भदानीनगर ओपी पहुंचे. क्षेत्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आक्रोश जताया. पुलिस को आवेदन सौंप कर प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : चैनगड़ा क्षेत्र के ग्रामीण प्रदूषण से परेशान हैं. ग्रामीणों ने वेंकटेश स्पंज आयरन फैक्टरी को इसका प्रमुख कारण बताया है. दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को भदानीनगर ओपी पहुंचे. क्षेत्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आक्रोश जताया. पुलिस को आवेदन सौंप कर प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की. प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है.
कहा कि प्रदूषण पर रोक नहीं लगाने पर ग्रामीण आंदोलन करेंगे. फैक्टरी में कामकाज को बंद करा दिया जायेगा. मौके पर सूरज उरांव, बालदेव उरांव, द्वारिका प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, राजू उरांव, जागेश्वर उरांव, महावीर उरांव, दशरथ उरांव, रातो प्रसाद, सहजीवन महतो, जुगेश महतो, प्रदीप महतो, नागेश्वर उरांव, राजेंद्र, मंजु लिंडा, विक्की उरांव, सरिता देवी, झुलनी देवी, गंगा देवी, सुनीता देवी, किरण कुजूर, भारती देवी, दुर्गा देवी, चिंता देवी, पार्वती, बालो देवी, सरिता गाड़ी, पातको देवी, सोनिया देवी, ललिता देवी, निर्मला, उषा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




