क्रॉसिंग रोड बंद करने का हुआ विरोध

क्रॉसिंग रोड बंद करने का हुआ विरोध ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौटा रेल विभाग 12 बीएचयू-1-इसी क्रॉसिंग को बंद करने पहुंचे थे रेलकर्मी. 2-रेल अधिकारी का विरोध करते ग्रामीण.भदानीनगर. भुरकुंडा स्टेशन के पास रेल हादसे वाले क्रॉसिंग स्थल के दोनों ओर शनिवार को रेल विभाग द्वारा पिलर गाड़ कर रास्ते को बंद करने […]
क्रॉसिंग रोड बंद करने का हुआ विरोध ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौटा रेल विभाग 12 बीएचयू-1-इसी क्रॉसिंग को बंद करने पहुंचे थे रेलकर्मी. 2-रेल अधिकारी का विरोध करते ग्रामीण.भदानीनगर. भुरकुंडा स्टेशन के पास रेल हादसे वाले क्रॉसिंग स्थल के दोनों ओर शनिवार को रेल विभाग द्वारा पिलर गाड़ कर रास्ते को बंद करने का काम शुरू किया गया था. लेकिन जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई, सभी वहां जुट गये. पिलर गाड़ने के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को काम करने से रोक दिया गया. ग्रामीणों के इस विरोध के कारण वहां थोड़ी देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया. ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे प्रेमनाथ साहू ने कहा कि 1908 से लगभग 42 गांवों के ग्रामीण इस रास्ते का प्रयोग कर रहे हैं. यह सरकारी दस्तावेज में सर्वे रोड के रूप में दर्ज है. इस रास्ते को बंद किया जाना हजारों ग्रामीणों के साथ अन्याय होगा. ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण रेल पुलिस व मजदूरों को बैरंग लौटना पड़ा. मौके पर एइएन विकेश कुमार, इंस्पेक्टर विजय शंकर, भदानीनगर ओपी पुलिस के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




