हुड़दंगियों पर होगी विशेष नजर : ओपी प्रभारी
घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो ओपी प्रांगण में मंगलवार की शाम होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में ओपी क्षेत्र की सभी पंचायतों से पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही. शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली का पर्व शुक्रवार को […]
घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो ओपी प्रांगण में मंगलवार की शाम होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में ओपी क्षेत्र की सभी पंचायतों से पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए.
सभी ने रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही. शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि होली का पर्व शुक्रवार को है. ऐसे में मुसलिम समुदाय के लोग जब घरों से नमाज अदा करने जायें, तो होली मनानेवाले लोग इस बात का ख्याल रखें की नामाजियों की भावनाओं को ठेस नहीं पहंुचे.
ओपी प्रभारी संजय कुमार ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की नजर हुड़दंगियों पर होगी. कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था होगी. उन्होंने शांति समिति में शामिल लोगों से भी इस कार्य में सहयोग करने की बात कही. बैठक में पंसस मुरारी मोहन तिवारी, मुखिया अनिल कुमार सिंह, विनोद बिहारी महतो, रणधीर सिंह, जेबी सिंह, मो तारीक, मो उसमान, मो अब्बास, मनोज कुमार सिन्हा, मदन महतो, पिंटू सिंह, तालो मांझी, मो सलाउद्दीन, सअनि राम विनोद सिंह, महेंद्र बाबा, शैलेंद्र कुमार सिंह, मो इसलाम,आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










