प्रतिनिधियों ने योजनाओं का चयन किया

Updated:
विज्ञापन

घाटोटांड़.लइयो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में रविवार को अलग -अलग बैठक कर पंचायत प्रतिनिधियों ने वित्तीय वर्ष (2015-16) के लिए मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का चयन किया. बैठक में कूप, तालाब, मिट्टी मोरम सड़क, शौचालय आदि निर्माण पर विचार -विमर्श कर ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन किया गया. लइयो उत्तरी पंचायत में बैठक पंचायत […]

विज्ञापन

घाटोटांड़.लइयो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में रविवार को अलग -अलग बैठक कर पंचायत प्रतिनिधियों ने वित्तीय वर्ष (2015-16) के लिए मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का चयन किया. बैठक में कूप, तालाब, मिट्टी मोरम सड़क, शौचालय आदि निर्माण पर विचार -विमर्श कर ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन किया गया. लइयो उत्तरी पंचायत में बैठक पंचायत की मुखिया बिंदु देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें रोजगार सेवक गणेश रजक, विश्वनाथ महतो, हुलास महतो, सरयू प्रजापति, प्रदीप चौधरी, बलकु महतो, सोमा उरांव, सोना राम मांझी, लालजी मांझी आदि शामिल थे. लइयो पंचायत के तितिरमरवा में आयोजित मनरेगा योजना चयन की बैठक मुखिया पुनित रजवार की अध्यक्षता में हुई. इसमें हरि कपरदार, नेपाल रजवार, रवींद्र रजवार, राजू रजवार, जानकी रजवार, गोपाल कपरदार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola