मोटर साइकिल दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत
रामगढ़: शुक्रवार की संध्या लगभग 6.30 बजे रामगढ़-बरकाकाना मार्ग पर सैन्य छावनी गेट के समक्ष हुई एक मोटर साइकिल दुर्घटना में पतरातू रेलवे विभाग में कार्यरत रोशन वर्मा की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रोशन वर्मा अपने दो साथियों अनीश एक्का व अविनाश के साथ अपनी बजाज पल्सर मोटर साइकिल से बरकाकाना की […]
रामगढ़: शुक्रवार की संध्या लगभग 6.30 बजे रामगढ़-बरकाकाना मार्ग पर सैन्य छावनी गेट के समक्ष हुई एक मोटर साइकिल दुर्घटना में पतरातू रेलवे विभाग में कार्यरत रोशन वर्मा की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रोशन वर्मा अपने दो साथियों अनीश एक्का व अविनाश के साथ अपनी बजाज पल्सर मोटर साइकिल से बरकाकाना की ओर से रामगढ़ आ रहे थे.
इसी क्रम में रेलवे ओवरब्रिज के बाद सैन्य छावनी गेट के समक्ष मोटर साइकिल के अनियंत्रित होने से तीनों गिर गये. तीनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने रोशन वर्मा को मृत घोषित कर दिया. घायल अनीश एक्का व अविनाश हजारीबाग निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










