गिद्दी सी में शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया गया8 गिद्दी2- प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग.गिद्दी(हजारीबाग). स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस गुरुवार को गिद्दी सी रेलवे कॉलोनी में मनाया गया. सर्वप्रथम शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह की तसवीर पर लोगों ने माल्यार्पण किया. समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि मुखिया पूनम देवी ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे. अंग्रेजों ने उन दोनों स्वतंत्रता सेनानी को आज के ही दिन चुटूपालू की घाटी में फांसी दी थी. देश को आजाद करने में उनकी दी गयी कुर्बानी भुलायी नहीं जा सकती है. झामुमो नेता लखनलाल महतो ने कहा कि शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानी से ही हमें आजादी मिली है. समारोह में अहमद काजिम, भाजपा के हुकुमनाथ महतो, सतीश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी कुमेश्वर महतो, सेवालाल महतो, दौलत महतो, लोबिंद करमाली, जीतू मंडल, जैनुल अंसारी, मोबिन अंसारी आदि ने अपनी-अपनी बातें रखीं. समारोह का संचालन दौलत महतो ने किया. मौके पर पंसस रीता देवी, मो ताज, मो अमरूल, गोपाल राम, महावीर महतो, सैफुल हक, राजेश बेदिया, अरुण लाल, मो शमीम, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे
BREAKING NEWS
लीड 4… कुर्बानी भुलायी नहीं जा सकती: पूनम
गिद्दी सी में शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस मनाया गया8 गिद्दी2- प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग.गिद्दी(हजारीबाग). स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस गुरुवार को गिद्दी सी रेलवे कॉलोनी में मनाया गया. सर्वप्रथम शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह की तसवीर पर लोगों ने माल्यार्पण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement