हेडिंग-मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो 2गिद्दी2-प्रदर्शन करती महिलाएं गिद्दी(हजारीबाग).अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मार्क्सवादी नारी मोरचा ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके पूर्व नारी मोरचा की महिलाएं गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में एकजुट हुई और प्रखंड मुख्यालय पहुंची. नारेबाजी के बाद सभा की गयी. सभा में मोरचा की महिला नेत्री मीना देवी व संगीता लकड़ा ने कहा कि कई लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. महिलाओं ने कहा कि प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं से कोयलांचल के कई पंचायतों में विकास कार्य ठप है. महिलाओं ने चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. बीडीओ की अनुपस्थिति में महिलाओं ने उनके प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा. मौके पर शीला देवी, संगीता देवी, सिरोमनी देवी, मालो देवी, किरण देवी, बिगली देवी, गीता देवी, शांति देवी, विराजो देवी, बबली देवी, नीलम देवी, मीना देवी, सुगनी देवी, शीतल देवी, मंजू देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, किरण देवी, सोमरी देवी, आशा देवी, सुगनी देवी, सुनीता देवी, बैजयंती देवी, मैना देवी, सुचीता देवी, रेखा देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं. क्या हैं मांगें : मांग पत्र में भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण-प्रदूषण, वन अधिकार अधिनियम बिल वापस लेने, महिलाओं को सुरक्षा देने, रोजगार की व्यवस्था करने, अभिकर्ता व लाभुकों का चयन आम सभा द्वारा कराने, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजी मालिकों के हाथों में सौंपने का साजिश बंद करने, रजरप्पा क्षेत्र के गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा देने आदि मांगें शामिल हैं.
BREAKING NEWS
लीड) फ्लैग- मार्क्सवादी नारी मोरचा ने प्रदर्शन किया
हेडिंग-मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन फोटो 2गिद्दी2-प्रदर्शन करती महिलाएं गिद्दी(हजारीबाग).अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मार्क्सवादी नारी मोरचा ने शुक्रवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके पूर्व नारी मोरचा की महिलाएं गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में एकजुट हुई और प्रखंड मुख्यालय पहुंची. नारेबाजी के बाद सभा की गयी. सभा में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement