22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आर… झाविमो ने मनायी बिरसा मुंडा की जयंती

15आर-ए-भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण करते झाविमो के नेता व कार्यकर्ता.रामगढ़. नेहरू रोड स्थित झाविमो के जिला कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में सर्वप्रथम पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजीत गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद झाविमो के अन्य पदाधिकारियों […]

15आर-ए-भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण करते झाविमो के नेता व कार्यकर्ता.रामगढ़. नेहरू रोड स्थित झाविमो के जिला कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में सर्वप्रथम पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजीत गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद झाविमो के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर फूल चढ़ाया. झाविमो के जिला कार्यालय में झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई भी बांटी गयी. मौके पर पार्टी के वसुध तिवारी, नगर अध्यक्ष कमल दुबे, संदीप जायसवाल, विक्रांत गुप्ता, निशांत, राजेश गुप्ता, चिंटू गुप्ता, अनिल दांगी व सूरज बारला समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें