22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके- डीएवी स्कूल में मना बाल दिवस

गिद्दी(हजारीबाग). डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में बाल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम चाचा नेहरू के तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर अरगडा महाप्रबंधक एसएस अहमद ने चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने बच्चों से पढ़ाई पर विशेष […]

गिद्दी(हजारीबाग). डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में बाल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम चाचा नेहरू के तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर अरगडा महाप्रबंधक एसएस अहमद ने चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने बच्चों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा ने भी अपनी बातें रखी. बाल दिवस पर विद्यालय में फैंसी वेशभूषा, सोलो साइकिल रेस, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मेढ़क दौड़, चीट बॉल्ब, मैथ मेडिकल, शूटिंग इन द सर्किल दौड़, लेग किक्रेट, सोलो सांग आदि प्रतियोगिता करायी गयी. मौके पर अरगडा क्षेत्र के अधिकारी एनके श्रीवास्तव, महिला मंडल की ताहिरा अहमद, शिक्षक नवीन मिश्रा, अमित सिन्हा, दीपक साहू, रामेश्वर साहू, सुनील कुमार, स्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें