22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पेज सात-… महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्प

भाजपा व आजसू की संयुक्त बैठककई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की15 गिद्दी 3-उपस्थित भाजपा व आजसू कार्यकर्ता.गिद्दी(हजारीबाग). मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने शनिवार को मंझलाचुंबा में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता डॉ रामकिशोर पाठक ने की व संचालन तोकेश सिंह ने किया. बैठक में […]

भाजपा व आजसू की संयुक्त बैठककई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की15 गिद्दी 3-उपस्थित भाजपा व आजसू कार्यकर्ता.गिद्दी(हजारीबाग). मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने शनिवार को मंझलाचुंबा में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता डॉ रामकिशोर पाठक ने की व संचालन तोकेश सिंह ने किया. बैठक में मंझला चुंबा पंचायत के सभी बूथों पर भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह अधिक से अधिक मत दिलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली सहित अन्य समस्याओं को दूर करने का काम किया है. जनता अगर मौका देगी, तो क्षेत्र की सूरत बदल देंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत होगी, तो भाजपा के नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे. बैठक में भाजपा व आजसू के कई पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी. भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. बैठक में बुटन भुइयां, जुनैद अंसारी, कुंदन राम, मनोव्वर, क्यूम, अलताफ, रईस सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में भाजपा के विस प्रभारी कुणाल यादव, पंकज साहू, प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, मुंशी महतो, अनिल सोनी, ज्ञानी साव, प्रेम रविदास, जतरू बैठा, रामानंद सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, अशोक राम, मदन राम, मनोज गिरि, अंबिका सिंह, नागेश्वर सिंह, महेश महतो, दशरथ बैठा, विनोद बैठा, मनोज सिंह, रामपुकार सिंह, वासुदेव, आजसू के बैजनाथ बेदिया, रंजीत साव, प्रकाश साव, जयलाल रविदास, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें