27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

(देखना है)हजारीबाग लोकसभा के सभी विधान सभा सीटों पर होगें भाजपा प्रत्याशी विजयी : अमरेंद्र गुप्ता

रामगढ़. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे. उक्त बातें शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को कही है. साथ ही श्री गुप्ता ने चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर झारखंड में विधान सभा चुनाव पांच […]

रामगढ़. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे. उक्त बातें शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को कही है. साथ ही श्री गुप्ता ने चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर झारखंड में विधान सभा चुनाव पांच चरणों में चुनाव कराये जाने के निर्णय का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा द्वारा विधान सभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. हमारे नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कई महीने पूर्व से ही जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसका सकारात्मक परिणाम विधान सभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आयेगा तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें