रजरप्पा में भैरवी-दामोदर का जलस्तर बढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 2:02 AM
रजरप्पा : लगातार दो दिनों से भारी बारिश के बाद रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी व दामोदर नद का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने से गुरुवार शाम से भैरवी नदी में बनाये गये छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. जिस कारण गोला छोर से पहुंचने वाले श्रद्धालु नये पुल से होकर […]
रजरप्पा : लगातार दो दिनों से भारी बारिश के बाद रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी व दामोदर नद का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने से गुरुवार शाम से भैरवी नदी में बनाये गये छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. जिस कारण गोला छोर से पहुंचने वाले श्रद्धालु नये पुल से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं.
उधर लगातार बारिश को देखते हुए नदी किनारे दुकानदारों द्वारा अपने-अपने दुकानों के अंदर रखे समान को सुरक्षित जगह पर रख कर दुकानों को समेट रहे थे. बताते चलें कि पिछले दिनों एकाएक भैरवी का जलस्तर बढ़ने से कई दुकानों में पानी घुस गया था. जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था. उधर बारिश के बाद दामोदर का भी जलस्तर बढ़ने लगा है. प्रशासन व रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा नदी से दूर रहने का अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










