पतरातू प्रखंड में 218 बूथों के लिए बना चार कलस्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 1:17 AM
रामगढ़/भुरकुंडा : लोकसभा चुनाव में पतरातू प्रखंड के 218 बूथों पर वोट डाले जायेंगे. प्रखंड में चार कलस्टर केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर समुचित व्यवस्था रहेगी. मंगलवार को रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी संजय कुमार सिन्हा, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ प्रकाशचंद्र महतो ने विभिन्न कलस्टर केंद्रों का निरीक्षण किया. पतरातू प्रखंड के एसएस […]
रामगढ़/भुरकुंडा : लोकसभा चुनाव में पतरातू प्रखंड के 218 बूथों पर वोट डाले जायेंगे. प्रखंड में चार कलस्टर केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर समुचित व्यवस्था रहेगी. मंगलवार को रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी संजय कुमार सिन्हा, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ प्रकाशचंद्र महतो ने विभिन्न कलस्टर केंद्रों का निरीक्षण किया.
पतरातू प्रखंड के एसएस हाइ स्कूल पतरातू, मध्य विद्यालय बलकुदरा, जेएम कॉलेज भुरकुंडा व सीसीएल उच्च विद्यालय नयानगर को कलस्टर बनाया गया है. एसएस हाइ स्कूल में 54, जेएम कॉलेज में 109, बलकुदरा में 17 व नयानगर कलस्टर से 38 बूथों को संचालित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










