दसई पर हमले के बाद 17 घंटे तक ठप रहा कोलियरियों का उत्पादन
उरीमारी : विस्थापित सह आदिवासी नेता दसई मांझी पर बुधवार की शाम हुए जानलेवा हमले के विरोध में ग्रामीणों ने सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा, बिरसा व उरीमारी कोलियरी में कामकाज को पूरी तरह ठप करा दिया था. कोलियरियों से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग को भी रोक दी गयी थी. ग्रामीण महिलाएं भी सड़क पर […]
उरीमारी : विस्थापित सह आदिवासी नेता दसई मांझी पर बुधवार की शाम हुए जानलेवा हमले के विरोध में ग्रामीणों ने सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा, बिरसा व उरीमारी कोलियरी में कामकाज को पूरी तरह ठप करा दिया था. कोलियरियों से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग को भी रोक दी गयी थी. ग्रामीण महिलाएं भी सड़क पर उतर का मोर्चा संभाले हुई थीं.
आपके शहर में
गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे बड़कागांव डीएसपी अनिल सिंह, सीसीएल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच चेक पोस्ट के समीप बैठक के बाद ग्रामीण शांत हुए. बैठक में घटना से आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी में पूरी तरह फेल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए