पार्टीदार नेता हार्दिक पटेल की रामगढ़ में सभा 14 को

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : संविधान की रक्षा करने व सामाजिक सहिष्णुता बनाये रखने सहित अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर पार्टीदार नेता हार्दिक पटेल 14 फरवरी को रामगढ़ फुटबॉल मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगे. उक्त बातें किसान नेता शिवलाल महतो ने छह फरवरी को होटल लॉ मेरीटॉल के सभागार में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

रामगढ़ : संविधान की रक्षा करने व सामाजिक सहिष्णुता बनाये रखने सहित अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर पार्टीदार नेता हार्दिक पटेल 14 फरवरी को रामगढ़ फुटबॉल मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगे. उक्त बातें किसान नेता शिवलाल महतो ने छह फरवरी को होटल लॉ मेरीटॉल के सभागार में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, विस्थापित, युवाओं के हक व अधिकार की आवाज को पार्टीदार नेता हार्दिक पटेल बुलंद करेंगे. कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश के संविधान को बर्बाद करना चाहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसान काफी परेशान हैं. उनको फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. किसान मजदूरी करने को विवश हैं. सरकार की विस्थापन नीति के कारण विस्थापन की समस्या बढ़ती जा रही है. रामगढ़ जिला में विस्थापन की गंभीर समस्या है. जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन विस्थापितों को उनका हक व अधिकार नहीं मिला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola