ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल

नयानगर (बरकाकाना) : भुरकुंडा-रामगढ़ फोरलेन मार्ग पर तेलियातु मोड़ के निकट ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये. दोनों घायल मो जाहिद अंसारी व समीर अंसारी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए केंद्रीय कर्मशाला चिकित्सालय पहुंचाया. बाद में दोनों को रामगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने […]
नयानगर (बरकाकाना) : भुरकुंडा-रामगढ़ फोरलेन मार्ग पर तेलियातु मोड़ के निकट ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये. दोनों घायल मो जाहिद अंसारी व समीर अंसारी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए केंद्रीय कर्मशाला चिकित्सालय पहुंचाया. बाद में दोनों को रामगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल से दोनों लोग रामगढ़ से बरकाकाना लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के इंजन में जाकर फंस गयी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची बरकाकाना पुलिस ने जेसीबी के जरिये मोटरसाइकिल को बाहर निकलवाया. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




