रोष : रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला में टोल टैक्स शुरू, अधूरी पड़ी है सड़क,किया गया विरोध

गोला: रामगढ़-बोकारो एनएच 23 के सोसोखुर्द के समीप सोमवार को टॉल टैक्स शुरू हो गया है. जबकि सड़क निर्माण कार्य अब भी चितरपुर में अधूरा पड़ा हुआ है. टोल टैक्स शुरू कर दिये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में रोष देखा गया. ग्रामीणों का कहना था कि टोल टैक्स शुरू करने से पहले गांवों में […]
पार्षद ने कहा कि जब सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, तो टोल टैक्स कैसे लिया जा रहा है. यह नियम के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि चितरपुर में सड़क नहीं बनने से यहां कई जगह सड़क में तालाब की स्थिति बन गयी है. ऐसे में लोगों को टैक्स देकर रामगढ़ जाना पड़ेगा. इसका उद्घाटन की सूचना भी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गयी. एनएचआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी झा एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार टॉल टैक्स पहुंच कर पार्षद से बातचीत की. अधिकारियों ने बताया कि सरकार के द्वारा इसका उद्घाटन की तिथि तय की गयी थी. स्थानीय जन प्रतिनिधियों को सूचना नहीं देने की गलती को स्वीकार करते हुए मंगलवार को बैठक करने की बात कही. टोल टैक्स से पैसा वसूली को लेकर यहां दिनभर उहा-पोह की स्थिति बनी रही. कई वाहन चालक भी टॉल गेट पर अधिक राशि लिये जाने पर कर्मचारियों से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




